inh24छत्तीसगढ़

डॉ. रमन शामिल हुवे किसानों के धरना प्रदर्शन में, बोले बीते 15 सालों में कभी बारदाने की कमी नही हुई तो अब क्यूं, कानून व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज राजनांदगांव शहर में धानखरीदी के मुद्दे और किसानों की समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह भी शामिल हुए।

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर प्रदेश सरकार पर धान खरीदी में अव्यवस्था, बारदाना की कमी व किसानों के साथ वादाखिलाफी को लेकर राजनांदगांव शहर के ईमाम चौक में भाजपा द्वारा एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरना प्रदर्शन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह भी शामिल हुए और प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार को अपने भाषण दौरान जमकर निशाना साधा।

डॉ रमन सिंह ने कहा कि आज प्रदेश व्यापी 90 विधानसभा में किसानों की समस्या और मांग को लेकर प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता के उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीते 15 वर्षों में बोरे की समस्या कभी नहीं हुई। वहीं धान का भुगतान भी कभी नहीं रूका, उन्होंने कहा कि जानबूझकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार समस्या उत्पन्न कर रही है। वहीं डॉ रमन सिंह ने पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराने की बात भी कही है।

उन्होंने कहा कि  9 हजार करोड़ रुपए का हिसाब दो भूपेश सरकार जवाब दो का बैनर लगाकर अपने प्रदर्शन के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार से जवाब मांगा। वही अपने प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने धानखरीदी के तारीख बढ़ाने, 25 रूपये का  भुगतान एकमुश्त करने, किसानों का बारदाना 30 रूपये की दर से खरीदने, वन पट्टा धारी किसानों से धानखरीदी सुनिश्चित करने, सोसाइटी से तुरंत धान उठाने की व्यवस्था करने और  किसानों से प्लास्टिक व जूट के बारदान में धानखरीदी करने की मांग की है। प्रदेश व्यापी विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भारतीय जनतापार्टी के पदाधिकारी एवं कार्याकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button