inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – महिला अधिकारी के बेटे ने दो छात्राओं का किया अपहरण फिर करने लगा अनाचार की कोशिश, पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र से दो नाबालिगों छात्राओं का अपहरण, और यौन उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्रावास अधीक्षिका समेत उसके पति, नाबालिग पुत्र और उसके दोस्त के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।

Read Also – रायपुर – कांग्रेस पार्षद कामरान अंसारी और उसके भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज, मारपीट का वीडियो हुवा था वायरल

पूरा मामला रविवार का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आदिवासी छात्रावास की अधीक्षिका का नाबालिग पुत्र अपने एक साथ के साथ मिलकर दोनों छात्राओं को पार्टी करने का झांसा देकर उन्हें अपने साथ ले गए। मां के अधीक्षिका होने का फायदा उठाते हुए आरोपी ने खाली पड़े छात्रावास में दोनों छात्राओं को लेकर पहुंचे थे। और मोटरसाईकिल में जबरदस्ती बैठाकर छात्रावास ले आये।

Read Also – जांजगीर – बाइक में जबरदस्ती बिठा ले गया गांव से दूर फिर नाबालिग का किया बलात्कार

दोनों नाबालिग छात्राओं को किचन रुम में लड़कों ने पूरी रात बंधक बनाकर रखा। इस बीच मनचले लड़कों ने नाबालिगों को जबरन शराब पिलाने की कोशिश की और शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने लगे। जब पीड़ित नाबालिगों ने इसका विरोध किया तो उन पर चोरी का आरोप लगाते हुए रात भर उन्हें बंधक बना कर रखा गया।

Related Articles

Back to top button