inh24खेल जगत

विराट कोहली और अनुष्का के घर आई नन्ही सी बिटिया, लोगों ने दी बधाई

विराट कोहली नन्ही सी बेटी के पिता बन गए है। आज सोमवार को अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है. कोहली ने सोमवार को ट्विटर पर इसकी जानकारी दी. कोहली के इस जानकारी के बाद उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर बधाई मिल रही है. टीम इंडिया के गेंदबाज आर अश्विन. इरफान पठान सहित कई खिलाड़ियों ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है।

विराट कोहली ने कहा कि हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज (सोमवार को) दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है. आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं. अनुष्का और हमारी बेटी दोनों बिल्कुल ठीक हैं और यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने का मौका मिला. हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।

Related Articles

Back to top button