
राजनांदगांव शहर के लालबाग थाना मे पदस्थ आरक्षक नाथूराम पटेल ने सडक के बीचो बीच फैले कचरे को उठाकर मानवता का परिचय दिया है सडक के बीच फैले कचरे से यातायात बाधित हो रही थी।
पुलिस थाने मे बैठकर लोगो को न्याय पहुंचाने के जद्दोजहद मे लगी रहती है वही अपने सामाजिक दायित्वो का निर्वहन भी बखूबी करती है।बता दें कि पुलिस प्रशासन पर दाग तो कई लगते हैं पर कई ऐसे भी लोग हैं, जो मानवता की मिसाल कायम कर पुलिस की बेहतर छवि को जनता बीच मे उभार रहे हैं।

ऐसे ही लोगों में राजनांदगांव जिले के थाना लालबाग मे पदस्थ आरक्षक नाथूराम पटेल ने अपने नाम को शुमार किये हुए है ।आरक्षक नाथूराम पटेल ने शुक्रवार को शहर के बीच नेशनल हाईवे सडक के बीचो बीच बिखरे कचरा को उठाकर मानवता का मिशाल पेश किया है।दरअसल डोर डोर कचरा कलेक्शन के बाद कचरा निस्पादन के लिए ले जा रहे नगर निगम के कचरा वाहन से तीन से चार बोरी कचरा सडक पर गिर गया था जिसे मवेशी चारा खाने के बहाने सडक पर बिखेर रहे थे जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था।
वहां से गुजर रहे आरक्षक ने यहां वस्तुस्थिती देखी और बिना किसी मदद के सडक से कचरा साफ करने मे जुट गये और देखते हि देखते सडक का कचरा साफ कर दिया है, जिसके बाद से यातायात सुचारु रुप से सम्पादित होती रही है वही मवेशीयो की जान की सुरक्षा हुई ।
आज के युग मे जहां लोग कूड़ेदान समझ कर कचरा कहीं भी फेंक देते हैं वही राजनांदगांव के आरक्षक नाथू राम पटेल ने सडक से कचरा हटाकर सराहनीय कार्य किया है । जिसकी लोगो ने भूरि भूरि प्रशंसा की है । बहरहाल बदबूदार कचरा को लोग जहां छूने से कतराते है वही आरक्षक नाथूराम पटेल ने सडक से कचरा हटाकर मानवता का मिशाल पेश की है।



