inh24छत्तीसगढ़

पलारी – अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, घुरूवा में छुपा रखा था भारी मात्रा में शराब


कुश अग्रवाल पलारी – जिलें में अपराधों की त्वरित रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला, अति पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल, उप पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल के निर्देशन में अवैध शराब, जुआ, सट्टा पर अकुंश लगाने क्रम में थाना प्रभारी, निरीक्षक सी.आर. चन्द्रा के नेतृत्व में सउनि जनक राम यादव, आरक्षक कृष्णा जांगडे, गोवर्धन प्रसाद ध्रुव, संतराम बंजारे, पप्पू पनागर, अरूण रत्नाकर एवं महिला आरक्षक लीला साहू द्वारा कार्यवाही में मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बेल्हा का संतराम कोसले अपने घर के सामने घुरूवा में भारी मात्रा में शराब बिक्री करने हेतु छिपाकर रखा है।

मौके पर पुलिस पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया कि जिसमे आरोपी संतराम कोसले पिता ठेलूराम कोसले 56 साल साकिन बेल्हा थाना पलारी के कब्जे से 36 पाव गोवा स्प्राईट व्हीस्की अंग्रेजी शराब किमती 4320/रूपये को जप्त किया गया तथा आरोपी को अपराध क्रमांक 06/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

Related Articles

Back to top button