inh24देश विदेश

मुरादनगर श्मशान हादसे में मृतक के परिजनों को दस दस लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान

मुरादनगर में रविवार को दर्दनाक हादसे में श्मशान घाट पर मारे गए लाेगों को परिजनों को योगी सरकार ने दस लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है इसके साथ ही योग्यता के आधार पर नौकरी का भी वादा किया है।

Read Also – दुखद – पति ने भेजा तलाक का नोटिस तो डॉक्टर मां ने बेटे की ली जान फिर खुद भी कर ली आत्महत्या

हादसे के बाद घायलों का प्राइवेट अस्पताल में फ्री में इलाज को कहा गया है। बता दें कि आज सुबह से ही ग्रामीणों ने शव रखकर जाम लगा दिया था। वे मुख्यमंत्री को बुलाए जाने की मांग पर अड़े थे। इसके बाद अधिकारियों ने परिवार के साथ वार्ता की। लखनऊ से मिले निर्देश के बाद गाजियाबाद के एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह ने मुआवजा देने का ऐलान किया।

Read Also – इन राज्यों में खोले जा रहे स्कूल, जानिए क्या नियम करने होंगे पालन

बता दें कि मामले में आज सुबह ईओ निहारिका सिंह, जेई सीपी सिंह, सुपरवाइजर आशीष को गिरफ़्तार किया गया, जबकि ठेकेदार अजय त्यागी को पकड़ने के लिए दबिश जारी है। इधर मुरादनगर में मृतकों के परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा लिया। वहां सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने उन्हें समझाना चाहा। इस पर लाेग भड़क गए।

Read Also – इस उम्र के बच्चों को भी लगाई जा सकती है भारत बायोटेक की कोवैक्सीन

पुलिस से कहा कि पहले हमें गोली मार दो फिर शव ले जाओ। मुरादनगर में मृतकों के परिजनों के प्रदर्शन के चलते मेरठ तिराहे से मुरादनगर तक भीषण जाम लग गया है। यह जाम मेरठ की सीमा तक पहुंच गया। जाम के चलते राजनगर एक्सटेंशन से मुरादनगर की तरफ जाने वाले वाहनों पर पाबंदी लगा दी गई है। इसी के चलते रूट डायवर्जन किया गया।

यह था हादसा –

Related Articles

Back to top button