
बालोद जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दरअसल एक परिवार ट्रैक्टर में सवार होकर पाटेश्वर धाम दर्शन के लिए जा रहा था और बीच रास्ते में ही पलट गया। बताया जा रहा है इस हादसे में 40 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र रायगढ़ घाट के पास का है, जहां ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
Read Also – बड़ी कार्यवाही – नए साल की आड़ में होटल में रंगरेलिया मना रहे थे लडके लड़कियां, पुलिस ने 17 को लिया हिरासत में
गंभीर हादसे में एक ही परिवार के 40 लोग घायल हुए हैं। ट्रैक्टर में 21 महिला, 5 पुरूष और 14 बच्चे सवार थे। ट्रैक्टर पलटने से कुछ लोगों की हालत गंभीर हो गई है। सभी को इलाज के लिए डौंडीलोहारा स्वास्थ केंद्र लाया गया है। वहीं 5 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए राजनांदगांव रिफर किया गया है। सभी ग्राम राहुद के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।




