inh24छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश ने रायगढ़ जिले के छाल और सरिया को तहसील बनाने की घोषणा की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में आयोजित सभा स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा विगत दो वर्षों में हुए विकास कार्यों तथा सुराजी गांव योजना में किए जा रहे नवाचार से संबंधित स्टालों का अवलोकन किया।

उन्होंने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं का उत्साहवर्धन भी किया। स्थानीय विधायकों की मांग पर उन्होंने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं, इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने रायगढ़ जिले के छाल और सरिया को तहसील बनाने की घोषणा की है और खरसिया में रेलवे ओवरब्रिज सहित किसानों के अस्थाई सिंचाई पम्पों के स्थायीकरण संजय मार्केट रायगढ़ का उन्नयन, मिट्ठुमुड़ा तालाब का होगा जीर्णोद्धार सारंगढ़ में ओपन जीम स्वीकृति की घोषणा सहित कई बड़ी घोषणाएं की।

Related Articles

Back to top button