वीडियो – बॉक्सिंग डे टेस्ट में रवींद्र जडेजा की गलती से आउट हुवे रहाणे, मैदान पर अजिंक्य रहाणे ने जीता दिल
IND vs AUS के बीच जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day Test) के तीसरे दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में टीम इंडिया (Team India) के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने दिल जीत लेने वाला काम किया।
रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) 49 रन के निजी स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उन्होंने नाथन लॉयन की गेंद को हिट किया और तेजी से 1 रन लेने के लिए दौड़े. अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने भी दूसरे छोर की तरफ दौड़ लगाई, लेकिन वो वक्त रहते क्रीज पर नहीं पहुंच सके और 112 रन बनाकर आउट हो गए।
रन आउट होने की वजह से अजिंक्य रहाणे हताश तो हुए, पर उन्होंने एक मिसाल भी पेश की. भारतीय कप्तान ने जरा भी गुस्सा नहीं किया. जब थर्ड अंपायर का फैसला आया तब उन्होंने जडेजा को गुड लक का इशारा करते हुए उनका हौसला बढ़ाया. रहाणे की इस अदा की काफी तारीफ हो रही है.



