किसानों के प्रदर्शन के दौरान आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आकाशवाणी पर प्रसारित किए जाने वाले कार्यक्रम मन की बात (Mann Ki Baat) करेंगे. आपको बता दें कि इस कार्यक्रम का यह 72वां संस्करण होगा और पीएम सुबह 11 बजे देश को संबोधित करेंगे. इस साल के आखिरी मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी किसानों और कृषि कानूनों पर अपनी बात रख सकते हैं। वहीं किसान आज थाली बजाकर कृषि कानूनों विरोध करेंगे।




