inh24खेल जगत

अब आईपीएल में 10 टीमें होंगी शामिल, BCCI का बड़ा फैसला

IPL का 2020 का संस्करण सितंबर से नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हुआ था जिसमें आठ टीमों ने हिस्सा लिया था और मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्ड पांचवीं बार खिताब जीता

BCCI ने 2022 सत्र से आईपीएल में 10 टीमों को शामिल करने की गुरुवार को मंजूरी दे दी। बीसीसीआई की गुरुवार को अहमदाबाद में अपनी 89वीं वार्षिक आम बैठक के दौरान आईपीएल की टीमों की संख्या 2022 में बढ़ाकर 10 करने पर सैद्धांतिक रूप से सहमति बनी। आईपीएल संचालन परिषद से इस बारे में काम करने के लिए कहा गया है।

Read Also – बड़ी खबर – भारत में जल्द शुरू हो सकती है कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया

BCCI में फिलहाल आठ टीमों हिस्सा लेती हैं जिनमें मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु शामिल हैं। IPL का 2020 का संस्करण सितंबर से नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हुआ था जिसमें आठ टीमों ने हिस्सा लिया था और मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्ड पांचवीं बार खिताब जीता था।

Read Also – बाथरूम में नहाते बनाया लड़की की अश्लील वीडियो, विरोध किया तो जमकर हंगामा किया

BCCI ने दिसंबर के शुरु में अपने राज्य संघों में सूचित किया था कि एजीएम के एजेंडे में एक प्रमुख मुद्दा दो नयी आईपीएल टीमों को जोड़ना होगा। इस संदर्भ में बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली, सचिव जय शाह और कोषाध्यक्ष अरुण धूमल तथा आईपीएल के मुख्य संचालन अधिकारी हिमांग अमीन निजी तौर पर बातचीत कर चुके थे। आईपीएल का 2021 का संस्करण शुरु होने में चार महीने का समय रह गया है और 2022 के लिए फैसला हो गया है कि इसमें 10 टीमें होंगी।

Related Articles

Back to top button