बड़ी खबर – भारत में जल्द शुरू हो सकती है कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया
भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जल्द ही अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। भारत सरकार देश में जल्द ही कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे सकती है। सरकार ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन कोवीशील्ड के देश में इमरजेंसी यूज के लिए अनुमति दे सकती है।
भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जल्द ही अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। भारत सरकार देश में जल्द ही कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे सकती है। सरकार ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन कोवीशील्ड के देश में इमरजेंसी यूज के लिए अनुमति दे सकती है। सूत्रों के मुताबिक केन्द्र सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) से कुछ और डेटा मांगे थे, जो कंपनी ने प्रोवाइड करवा दिए हैं। भारत में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन की मैन्युफैक्चरिंग SII कर रहा है।
इसके साथी भारत ब्रिटिश कंपनी एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को मंजूरी देने वाला पहला देश बन सकता है। ब्रिटेन में अभी इसके ट्रायल के डेटा की जांच ही चल रही है। वैक्सीन बनाने में भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश है। सरकार चाहती है कि जनवरी से देश के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगना शुरू हो जाए। इससे लिए फाइजर और भारत बायोटेक की वैक्सीन के इमरजेंसी यूज की मंजूरी भी जल्द दी जा सकती है।
इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट (Serum Institute) ने इस मामले में सरकार को और डाटा मुहैया करा दिया है, जिसकी मांग की गई थी। बता दें कि भारत में सीरम इंस्टीट्यूट (SII) कोवीशिल्ड वैक्सीन (Covishield Vaccine) बना रहा है।
कोरोना टिके के 5 करोड़ डोज हो चुकी हैं तैयार
देश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत अगले महीने अपने नागरिकों को टीका लगाना शुरू करना चाहता है। फाइजर इंक और बायोटेकएन की वैक्सीन को इस्तेमाल किया जा सकता है। बता दें भारत पहले ही AstraZeneca के पांच करोड़ से ज्यादा डोज का निर्माण कर चुका है। इनका इस्तेमाल टीकाकरण में किया जा सकता है।



