देश विदेश

विशेष लेख – कौन कहता है कि सपने पूरे नहीं होते बस पूरी करने की जिद होनी चाहिए, ऐसे कई उदाहरण हैं….

कौन कहता है कि सपने पूरे नहीं होते बस पूरी करने की जिद होनी चाहिए। जिस स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना जिस उद्देश्य से की वो भी उस समय जब कांग्रेस के वट-वृक्ष के साये मे कोई पौधा पनप नहीं सकता । ऐसे विपरीत माहौल में उनहोंने उस समय कुछ राष्ट्रवादीयो के साथ मिलकर जनसंघ की स्थापना करने का बीड़ा उठाया। पर देश की बात करना और हिंदुस्तान में हिंदू की बात करना एक घोर सांप्रदायिक बात मानी जाती थी जो अब भी है । काशमीर के तीन सौ सत्तर धारा के विरुद्ध उनके आंदोलन ने देश के लिए उनके मर मिटने की जिद को ही दर्शाया है। आखिरकार उन्हे इस आंदोलन की कीमत शहीद हो कर चुकानी पड़ी। पर जनसंघ फिर भारतीय जनता पार्टी की तारीफ करनी होगी कि उन्होंने सत्ता के लिए समझौता कभी नहीं किया। यही कारण है कि जनता पार्टी के समय दोहरी सदस्यता के चलते उन्हे सरकार तक खोनी पडी । इस पार्टी का संघटन आज विश्व का सबसे बडे दल के रूप मे स्थापित हो गया है। पर एक काटा उन्हे हर समय चुभता था वो था बंगाल में उनकी न के बराबर उपस्थिति। पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। आज इसी का परिणाम है कि आज की तारीख है कि वो आज मजबूती से अपनी जहां उपस्थिति दर्ज करा रहे है वही शहीद श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सपनों को पूरा करने के बहुत करीब हैं। आज तृणमूल कांग्रेस के नेता बगावत कर भाजपा मे आ रहे है । यह पार्टी के उन कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है जो तिहतर साल के बाद देखने को मिलेगा । यह भी कटु सत्य है कि वोट बैंक के लालच में तथाकथित यह धर्मनिरपेक्षता के पार्टीयो ने जो जाल बुना था आज उसी के जाल मे उलझ कर रह रह गये है। अब इनहोने अपने करतूतों से जहां बहुसंख्यक समुदाय का विश्वास खो दिया। वहीं जो वोट बैंक कभी इनके जीत का सेहरा बांधते थे उसमे सेंध मारने की ऐसी दौड़ मची हुई है कि इस वोट बैंक के विभाजन का डर अब इनके दिलो दिमाग में छाया हुआ है। हालात तो यह है कि यह पार्टीया जिसको सांप्रदायिक कहती थी अब वो इनके निशाने मे बाद में है पहले तो यह लोग ही आपस मे दुश्मन बने बैठे हैं। यही कारण है कि वहां के मुख्यमंत्री को एआईएएम का डर बैठ गया है। जिससे आज तक लोकतंत्र का ताला खुलता था उसकी चाबी लेकर सब खडे है । वहीं जो दल आज तक सांप्रदायिक लगता था आज की तारीख में निश्चिंत बैठा हुआ है। वहीं लोगों को समझ मे आ रहा है कि रह धर्मनिरपेक्षता के नाम से खुलकर तुषटिकरण का खेल था । कितना बडा षडयंत्र था हिंदुस्तान हिंदूओ को छोड़कर अफगान के बर्मा के रोहिंगया और वही जिन लोगों ने धर्म के आधार पर देश का विभाजन किया वहां के चाहे पाक हो या बांग्लादेश वहां के मुस्लिम को धर्मनिरपेक्षता के आधार पर नागरिकता के लिए हमारे देश में आंदोलन चलाया जाना हमारे इस धर्म निरपेक्षता की पोल खोलती है । यही कारण है कि बंगाल के लोगों को लगने लगा कि इन धर्मनिरपेक्षता के झंडाबरदार ने इनका अभी तक शोषण किया। वहीं वहां की सरकार का दूसरा कार्यकाल तो बहुत ही ज्यादा धर्म निरपेक्ष हो गया। इसके कारण बहुसंख्यक समुदाय हिंदू को किसी भी त्यौहार के लिए अपने अधिकारों की रक्षा के लिए बार-बार उच्च न्यायालय के तरफ देखने को मजबूर होना पड़ा। जब उच्च न्यायालय के दखल के बाद ही यह लोग अपने सांस्कृतिक मान्यताओं को और अपने पूजा पद्धति का निर्वाह कर पाते थे । यह पांच साल की दमन नीति का ही परिणाम है जिनका दम घूंटता था पर विकल्प नहीं था इसलिए कदम नहीं उठा पा रहे थे। आज उन लोगों को जहां विकल्प मिल गया वही अपने उस राजनीतिक अपमान का बदला लेने का जो मौका हाथ आया है आज उसका इन लोग उपयोग भी कर रहे हैं। वहीं यहां के हालात इस बात की तरफ भी इशारा कर रहे है कि लोगों मे अब पारिवारिक पृष्ठभूमि के तरफ के नेताओ के लिए कोई भी जगह व सम्मान नहीं है। इस पृष्ठ भूमि से आए नेताओं मे एक जागीरदारों सामंतवाद के राजनीति की बू आती है। यही आक्रोश आज हमे बंगाल मे देखने को मिल रहा है। यही परिदृश्य कुछ हमे एक राष्ट्रीय पार्टी मे भी देखने को मिल रहा है। बंगाल में चाहे जनता का रोष जो चिंगारी थी आज वो ज्वालामुखी का रूप ले ली है । वही नेताओं को अपनी उपेक्षा आज विद्रोह करने को मजबूर कर रही हैं। यही कारण है कि अब दबे भ्रष्टाचार भी उजागर हो रहे है । कुछ नहीं लोगों के पास सिर्फ एक ही अधिकार लोकतंत्र में मिला है वो मतदान का अधिकार जिसका उपयोग पांच साल मे करते है अब वो समय नजदीक है जिसकी बानगी लोगों को देखने को मिल रहा है। अभी तक राष्ट्र वाद की यह धरा जो अभी तक राजनीतिक कारणों से उससे अभी तक महरूम थी आज वो अपने अतीत से रूबरू हो रही है। आज शहीद श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने के पूर्ण होने की तरफ बढता बंगाल दिख रहा है। बस इतना ही
डा . चंद्रकांत रामचन्द्र वाघ

Related Articles

Back to top button