inh24खेल जगत

INDVAUS – विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी के बाद भी लड़खड़ाते नजर आ रही टीम इंडिया, 6 विकेट पर बने 233 रन

विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी और पुजारा की सधी हुई पारियों के बदौलत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन भारतीय पारी लड़खड़ा गई। पहले दिन का खेल खत्म तक 89 ओवर में 6 विकेट पर 233 रन बनाए।

विराट और पुजारा की बेहतरीन पारी

भारत की तरफ से विराट कोहली ने 180 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 74 रन और पुजारा ने 160 गेंदों में दो चौकों की मदद से 43 रन बनाए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक रविचंद्रन अश्विन 17 गेंदों में एक चौके की मदद से 15 और विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्दिमान साहा 25 गेंदों में एक चौके के सहारे 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

इससे पहले टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया लेकिन तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने मैच की दूसरी ही गेंद पर ओपनर पृथ्वी शॉ को बोल्ड कर भारत को पहला झटका दिया। पृथ्वी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। पृथ्वी को युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की जगह अंतिम एकादश में जगह दी गई थी लेकिन वह प्रदशर्न करने में नाकाम रहे।

पहला झटका लगने के बाद मयंक अग्रवाल ने पुजारा के साथ पारी को संभालने की कोशिश की और दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी हुई। लेकिन यह साझेदारी ज्यादा बड़ी नहीं हो सकी और तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने मयंक को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। मयंक ने 40 गेंदों में दो चौकों की मदद से 17 रन बनाए।

ओपनरों के सस्ते में आउट होने के बाद विराट और पुजारा ने भारतीय पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआती झटकों से उबरकर डिनर ब्रेक तक 41 रन बनाए। डिनर के बाद पुजारा और विराट ने एक बार फिर सधी हुई पारियां खेली और दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी हुई।

ऑफ स्पिनर नाथन लियॉन ने चाय ब्रेक से कुछ समय पहले पुजारा को मार्नस लबुशेन के हाथों कैच कराकर उनकी पारी का अंत कर दिया और इस साझेदारी को तोड़ दिया। पुजारा के पवेलियन लौटने के बाद विराट ने उपकप्तान अजिंक्या रहाणे के साथ मिलकर पारी को गति देने की कोशिश की।

Related Articles

Back to top button