inh24छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सूरजपुर के सर्किट हाउस में अधिकारियों-कर्मचारियों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे सूरजपुर सर्किट हाउस में अधिकारियों-कर्मचारियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से उनका परिचय प्राप्त किया तथा सूरजपुर जिले के विकास के लिए उचित प्रबंधन हेतु अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने बड़ी सरलता और सहजता के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अधिकारियों कर्मचारियों के बीच बैठकर पारिवारिक हाल-चाल जाना। अपने बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री को पाकर अधिकारी-कर्मचारी बेहद खुश हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी को निरंतर अच्छा कार्य करने के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए जिले में बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। मुलाकात के दौरान अरपा पैरी के धार गीत की बांसुरी पर धुन सुन मुख्यमंत्री मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को बांसुरी भेंट की।

इस अवसर पर पंचायत मंत्री टी. एस. सिंहदेव, उच्च शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार कुमार डहरिया, संसदीय सचिव एवं भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े, सरगुजा संभाग आयुक्त सुश्री जेनेविवा किन्डो, सरगुजा आईजी रतन लाल डांगी, कलेक्टर रणवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button