पति, सास और देवर ने की हैवानियत की सारी हदें पार प्राइवेट पार्ट को जलाया फिर गर्म लोहे से दागा, एफआइआर दर्ज…

भोपाल :- सूखी सेवनिया के ग्राम में महिला को जलाने का मामला सामने आया है। आरोपित पति, देवर और सास ने मिलकर उसके शरीर पर लोहे की राड से दागकर कई घाव किए प्राइवेट पार्ट को भी जलाया , पुलिस ने इस मामले में एफआइआर दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
महिला को नाजुक हालत में विदिशा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आरोपित महिला के चरित्र पर शंका करते थे।सूखीसेवनिया थाना प्रभारी वीवीएस सेंगर के मुताबिक ग्राम घाटखेड़ी की रहने वाली 31 वर्षीय पीडिता गृहणी है।
Read More- CG Crime : गर्लफ्रेंड के घर के सामने मिली बॉयफ्रेंड की लाश, परिवार में फैला मातम…
महिला कुछ दिन पहले अपने घर बिना बताए चली गई थी, इसको लेकर घर में विवाद हुआ तो पति ओमप्रकाश, देवर कल्लू और उसकी सास मिश्री बाई ने महिला के साथ मिलकर मारपीट की और बाद में लोहे की राड पर पूरे शरीर के अलग अलग स्थानों पर दाग दिया। इस दौरान आसपास के लोगों को जब महिला की चीखें सुनाई दी तो किसी ने पुलिस को जानकारी दे दी। महिला को नाजुक हालत में विदिशा के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डाक्टर उसका उपचार कर रहे हैं।
महिला की हालत पर नजर रखी जा रही है। उसके शरीर पर मारपीट और लोहे की राड से दागने के करीब दस घाव है। महिला के दो बच्चे भी है। इस मामले में पुलिस को महिला के स्वजनों ने बताया है कि महिला को उसके स्वजन लगातार दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। वह बार बार मायके से दहेज लाने का कहते थे। उसके चरित्र पर संदेह कर उसे अपमानित करते थे। इस पर पुलिस ने महिला के पति , देवर और सास पर केस दर्ज कर लिया है।