रायपुर पुलिस ने रिकॉर्ड 26 घंटे में दुष्कर्म के आरोपी को चालान समेत कोर्ट में पेश कर दिया है। मामला दिव्यांग युवती से दोस्ती करने के बाद दुष्कर्म करने का है। प्रदेश में यह अब तक की सबसे तेज कार्यवाही मानी जा रही है। आरोपी पर यह आरोप भी है कि उसने महिला से ढाई लाख रुपए भी ले लिए, और फिर विवाह से मुकर गया।
यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ वर्चुअल मैराथन दौड़ के लिए 24 घंटे के भीतर ही 19 हजार लोगों ने कराया अपना रजिस्ट्रेशन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जांजगीर चांपा निवासी 40 साल की दिव्यांग युवती रायपुर में किराए के मकान में रहती है। वह सरकारी नौकरी करती है। युवती की जून 2019 में फेसबुक पर बनारस निवासी सत्येंद्र गिरी (30) से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर भी बात होने लगी। युवती ने अपने दिव्यांग होने के बारे में बताया। फिर भी सत्येंद्र ने शादी के लिए मिलने की इच्छा जताई और रायपुर आ गया।
यह भी पढ़ें – राजनांदगांव के युवाओं ने उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित सबसे ऊंची चोटी नैना पिक(चाइना पिक) पर लहराया तिरंगा
मिली जानकारी के मुताबिक सत्येंद्र सितंबर 2019 में उससे मिलने आया और कहा कि उसके रुकने की कोई जगह नहीं है। इस पर युवती ने उसके एक-दो दिन अपने ही घर में रुकने की व्यवस्था कर दी। युवती का आरोप है कि उसकी दिव्यांग होने का फायदा उठाकर सत्येंद्र ने दुष्कर्म किया। युवती ने जब पुलिस के पास जाने की बात कही तो सत्येंद्र ने उसे शादी का प्रलोभन दिया। उसकी बातों में युवती आ गई और वह साथ ही रहने लगा।
यह भी पढ़ें – सिर्फ मजे के लिए कर डाले इस साइको किलर ने इतने खून, इंसानो का कत्ल करने में आता था इसे मजा
इसके बाद युवती से काम-धंधे की बात कहकर 1.5 लाख रुपए भी ऑटो खरीदने के नाम पर ले लिए। युवती का आरोप है कि कुछ दिन पहले सत्येंद्र नहाने गया तो उसका मोबाइल बार-बार किसी का कॉल आ रहा था। इस पर युवती ने रिसीव किया तो उधर से किसी सालेहा नाम की लड़की से बात हुई। उसने खुद को सत्येंद्र की पत्नी बताया और कहा कि उसकी एक बेटी भी है। इसके बाद युवती थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराया। प्रकरण में आरोपी सत्येंद्र गिरी को गिरफ़्तार कर रिकॉर्ड 26 घंटे में पुलिस ने चालान समेत न्यायालय में पेश कर दिया है।




