inh24छत्तीसगढ़

छालीवुड की महिला कलाकार ने आग लगा कर की ख़ुदकुशी की कोशिश, प्रेमी पर पहले लगाया था गंभीर आरोप

छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री की महिला कलाकार पुष्पा बेहरा ने आग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। मिली जानकारी के मुताबिक 70 फिसदी जली हालत में उन्हें इलाज के लिए रायगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने अपने प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की बात कही है।

यह भी पढ़िए – रायगढ़ – तेज रफ़्तार बोलेरो दर्दनाक सड़क हादसा का शिकार, तीन की मौत दो हालत गंभीर

बता दें कि जूटमिल थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि पुष्पा बेहरा 70 फिसदी जल चुकी है। उनका इलाज चल रहा है, मामले में फिलहाल किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। पुष्पा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने उसने खुदकुशी करने का कारण प्रेमी मोहन पटेल द्वारा विवाह नहीं करने व उसे बदनाम करने को बताया है। वीडियो में वह कह रही है कि उनका प्रेमी हादसे से एक दिन पहले उनके घर में आया और उनपर कई लांछन लगाने के साथ घर में तोड़फोड़ भी की है। आग से झुलसने के बाद वह मोहन पटेल का नाम ले रही है।

यह भी पढ़िए – छत्तीसगढ़ – अजीब है यह मामला – पति ने भेजा पत्नी को डाक से तीन तलाक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना के सम्बन्ध में पुलिस जांच में मिले सबूतों के आधार पर ही आगे कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले में मोहन पटेल शक के घेरे में है क्योंकि युवती ने वीडियो वायरल कर अपनी मौत का जिम्मेदार मोहन को बताया है। महिला के जीजा अरूण साहू ने के अनुसार मोहन पटेल के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के बाद युवती ने फोन पर इसकी जानकारी दी थी। मोहन से अन्य झगड़ों का भी जिक्र किया। परिजन का आरोप है कि पुष्पा पर बयान बदलने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button