inh24छत्तीसगढ़

कोंडागांव – तेज रफ़्तार कार खड़ी ट्रक से टकराई, एक परिवार के 4 की मौत

नेशनल हाईवे 30 के ग्राम जोबा के पास देर रात एक कार खड़ी ट्रक से टकरा गई। इस टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों के बारे में बताया जा रहा है कि, मृतक बीजापुर जिला से कोंडागांव के लंजोड़ा गांव में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। यहां से लौटने के दौरान उनकी कार सड़क हादसे का शिकार हो गई।

Read Also – धान खरीदी – फिर से पर्चा पट्टा की मांग से किसानों में आक्रोश, सोशल डिस्टन्सिंग पालन नहीं संक्रमण का खतरा

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर यातायात और सिटी कोतवाली कोंडागांव पुलिस की दल पहुंची, और घंटो के मशक्कत के बाद शव को वाहन से बाहर निकाल पाई। मिली जानकारी अनुसार, बीजापुर का एक शिक्षक परिवार कोंडागांव के लांजोड़ा गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने 1 दिसंबर को पहुंचा था।

Read Also – धान खरीदी शुरू, अधिया रेगहा वालों को धान बेचने करना होगा यह

शादी समारोह से लौटने के दौरान कोंडागांव से लगभग 23 किमी दूर नेशनल हाईवे 30 पर जोबा और सुकुरपाल के बीच इनकी कार खड़ी ट्रक से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में कार में सवार लगभग 55 वर्षीय पिंटू कावड़े, उनकी पत्नी प्रभा कावड़े, बड़ा बेटा व कार चालक लोकेश कावड़े व छोटा बेटा राहुल कावड़े की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार मृतकों का परिजन प्रदीप को गंभीर हालत में कोंडागांव के जिला अस्पताल आरएनटी में उपचार के लिए दाखिल किया गया है।

Related Articles

Back to top button