देश विदेश
ब्रेकिंग न्यूज़ – मुख्यमंत्री के निज सचिव ने की आत्महत्या की कोशिश, नींद की कई गोलियां खाई
मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव ने आत्महत्या की कोशिश की है। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव एनआर संतोष ने कथित तौर पर नींद की गोली खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है. मुख़्यमंत्री के निज सचिव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल आत्महत्या के प्रयासों के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है.
मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अस्पताल में एनआर संतोष का हालचाल जानने के बाद एक बयान भी दिया है. उन्होंने कहा है कि वह एनआर संतोष के परिजनों से बातचीत करेंगे. उन्हें इसके पीछे का कराण नहीं पता है. उनकी हालत अब स्थिर है,फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है.




