inh24छत्तीसगढ़देश विदेश

इस बात पर बड़े भाई के परिवार को पेट्रोल डालकर जलाया जिंदा फिर फांसी से लटककर की खुदकुशी

युवक ने अपने ही बड़े भाई के परिवार को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। घटना में बड़े भाई सहित, उसकी पत्नी और 7 साल की बेटी की मौत हो गई। जबकि 5 साल का बेटे की हालत गंभीर है। वारदात के बाद युवक ने भी फांसी से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना अनुपपुर जिले के जैतहरी क्षेत्र में बुधवार की है, जहां ग्राम धनगवा निवासी ओमकार विश्वकर्मा और उसके सौतेले छोटे भाई दीपक विश्वकर्मा में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। पूरा परिवार एक साथ ही रहता था। बताया जा रहा है कि रात करीब 1.30 बजे दीपक ने भाई ओमकार सो रहे परिवार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।

यह भी पढ़ें – संगीता फोगाट और बजरंग शादी के बंधन में बंधे, जानिये सात के बदले क्यों लिए लिए आठ फेरे

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों के साथ मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक ओमकार, उसकी पत्नी कस्तूरिया, बेटी और 5 साल का बेटा चपेट में आ गए। किसी तरह ग्रामीणों ने उन्हें निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। वहीं बेटे को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से गंभीर हालत होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया। इस दौरान दीपक ने खुद को बगल के कमरे में बंद कर लिया और फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसके शव को नीचे उतारा। पुलिस ने पंचनामा भरकर सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें – मलयालम फिल्म ‘हेलेन’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगी जाह्नवी कपूर, यहाँ होगी शूटिंग

भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। आशंका है कि इसी के चलते दीपक ने हत्या का दी। घायल बच्चे को उपचार के लिए मध्य प्रदेश के शहडोल रेफर किया गया है। फ़िलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button