inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – नशे की हालत में दोस्तों ने अपने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे माना इलाके में नशे की हालत में दोस्तों ने अपने ही दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि देर रात मृतक देववृत विश्वास अपने दोस्तों के साथ माना कोविड अस्पताल के सामने बैठे थे उसी दौरान विवाद हुआ और उसके अज्ञात दोस्तो ने चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किये जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय मृतक देववृत विश्वास 11 ब्लाक माना इलाके में रहता है और इलाके में स्थित कपड़ा दुकान में काम करता है। साथ ही मृतक भी नशे का आदी बताया जा रहा है। इस मामले में भी अज्ञात हत्यारे पुलिस गिरफ्त से बाहर बताये जा रहे है। फिलहाल माना थाना पुलिस अज्ञात आरोपियो के पतासाजी में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button