18 November 2020 जानिए आज का पंचांग, क्या समय है शुभ और क्या है अशुभ
आज का पंचांग 18 नवंबर 2020 : दिन- बुधवार, विक्रम संवत् 2077, शक संवत 1942, कार्तिक शुक्ल पक्ष, चतुर्थी।
सूर्योदय : सुबह 06 बजकर 46 मिनट पर
सूर्यास्त : शाम 05 बजकर 26 मिनट पर
तिथि – चतुर्थी– रात 11.16 पीएम तक, तत्पश्चात पंचमी
नक्षत्र -मूल – सुबह 10.40 एएम तक तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा
योग– धृति – दोपहर 12.31 पीएम तक, तत्पश्चात शूल
वार – बुधवार
पक्ष – शुक्ल
करण वणिज– रात 12.11 पीएम तक, विष्टि – 11.16 एएम तक, तत्पश्चात बव
सूर्य राशि – वृश्चिक राशि पर
चंद्र राशि – धनु राशि पर
शुभ मुहूर्त (Auspicious Timings)
अभिजित मुहूर्त – —
विजय मुहूर्त – दोपहर 01:53 पीएम से 02:36 पीएम तक
निशिथ काल – रात 11:40 पीएम से 12:33 एएम तक (19 नवंबर)
गोधूलि मुहूर्त – शाम 05.15 पीएम से 05:40 पीएम तक
अमृत काल – सुबह 05:03 एएम से 05:35 एएम तक (19 नवंबर)
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05:00 एएम से 05:54 एएम (19 नवंबर)
रवि योग– सुबह 06:46 एएम से 10:40 एएम तक ( 19 नवंबर)
त्योहार/व्रत – विनायक चतुर्थी
अशुभ मुहूर्त (Inauspicious Timings)
राहुकाल– दोपहर 12:06 पीएम से 01:26 पीएम तक
यमगण्ड– सुबह 08:06 एएम से 09:26 एएम तक
गुलिक काल– सुबह 10:46 एएम से 12:06 पीएम तक
दुर्मुहूर्त काल– पूर्वान्ह 11:45 एएम से 12:28 पीएम
वर्ज्य – सुबह 09:11 एएम से 10:40 एएम तत्पश्चात रात 07:51 पीएम से 09:23 पीएम तक
गंडमूल – सुबह 06:46 एएम से 10:40 एएम तक
भद्रा -दोपहर 12:11 पीएम से 11:16 पीएम तक
पंचांग के पांच अंग
तिथि – ज्योतिष गणित के अनुसार 1 माह में 30 तिथियां होती हैं। यह तिथि दो भागों में होती हैं। शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा (Purnima) और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या (Amavsya) कहा जाता है। इन तिथियों के नाम इस प्रकार हैं – प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।
नक्षत्र – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक तारा समूह को नक्षत्र (Nakshatra) माना गया है। कुल 27 नक्षत्र होते हैं। इन नक्षत्रों के स्वामी 9 ग्रह होते हैं। इन 27 नक्षत्रों में अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र शामिल हैं, वहीं 28 वें नक्षत्र को अभिजित कहा जाता है।
वार – ज्योतिष में दिन (Day) को वार कहा जाता है। एक सप्ताह में में 7 वार होते हैं जिन्हें रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार में विभाजित किया गया है।
योग – सूर्य-चंद्र (Sun-Moon) की विशेष दूरr को योग (Yog) माना गया है। नक्षत्र (Nakshtra) की तरह योग भी 27 होते हैं। इनके ये नाम हैं- विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यतिपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।
करण – 1 तिथि में 2 करण होते हैं।इन करणों में से एक तिथि के पूर्वार्ध में और दूसरा तिथि के उत्तरार्ध में होता है। करण 11 होते हैं, जिन्हें बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न कहा जाता है।



