Love Horoscope 07 november 2020 – इन राशियों के लव मेट्स के लिए है खास दिन, जानिए लव राशिफल
मेष – आज आपके जीवन में नयापन रहेगा। अपने पार्टनर से मुलाकात कर पाएंगे। प्रेमियों के बीच खूब प्यार भरी बातें होंगी। दफ्तर में एक साथ काम करने वालों के बीच अफेयर शुरू हो सकता है। नए प्रेमी खुश रहेंगे। किसी की बातों में न आएं। परेशानी में पड़ सकते हैं।
वृषभ – आज लव पार्टनर के बीच बीते कुछ दिनों से चल रहा मतभेद दूर होगा। एक दूसरे पर विश्वास करेंगे। पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा। आज घूमने जा सकते हैं। एक दूसरे को गिफ्ट देंगे। पार्टी कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मिथुन – आज लव लाइफ शानदार रहेगी। अफेयर शुरू होंगे। रिलेशनशिप मजबूत होगा। शादी की तैयारी कर सकते हैं। परिजनों की नाराजगी दूर हो सकती है। नए प्रेमी कुछ दिक्कत में रह सकते हैं। सोशल मीडिया पर बातें होंगी। शादीशुदा खुश रहेंगे।
कर्क – लव पार्टनर में से कोई एक आज अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा सकता है। जो सिंगल हैं उन्हें उनका पार्टनर मिल सकता है। नए प्रेमियों के बीच खूब बातें होंगी। प्यार बढ़ेगा। पार्टनर में से किसी एक को कुछ लाभ होने पर सेलिब्रेट कर सकते हैं। घरवालों को अपने रिश्ते के बारे में बता सकते हैं।
सिंह – आपका प्यार बढ़ेगा। दिल की बातें करेंगे। जीवन के अनुभव एक दूसरे को सुनाएंगे। शादी की बात को फिलहाल टाल दें। ऑफिस में जिनके बीच अफेयर हैं वे काफी खुश रहेंगे। बातचीत करने के मौके तलाशेंगे। घूमने का प्लान बना सकते हैं।
कन्या – आज का दिन लव पार्टनरों के लिए ठीक नहीं रहेगा। किसी एक की तबियत बिगड़ सकती है। मुलाकात नहीं हो पाएगी। अनजाना भय सताएगा। नए प्रेमियों के बीच कुछ मतभेद हो सकता है, लेकिन यह जल्द सुलझ जाएगा। आज शादीशुदा पारिवारिक कामों में बिजी रहेंगे।
तुला – आज बुजुर्ग कपल खुश रहेंगे। घूमने जा सकते है। जिनका रिलेशनशिप चल रहा है वे गार्डन या होटल जैसी जगहों पर मुलाकात कर सकते हैं। आज का दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आपकी दिल की मुराद पूरी होगी। प्यार का रिश्ता मजबूत होगा।
वृश्चिक – लवर्स के बीच कुछ अनबन की नौबत आ सकती है। किसी गलतफहमी के चलते बातचीत बंद हो सकती है। अपनी परेशानियों को सुलझाने का प्रयास करें। मुलाकात कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों के बीच रोमांस बढ़ेगा।
धनु – शादी के लिए ज्यादा अधीरता न दिखाएं। परिवार वालों के पहले अपने रिश्ते के बारे में बताएं। रिलेशनशिप अच्छा चलेगा। एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। कुछ प्रेमी आज यात्रा पर जा सकते हैं। सरप्राइज प्लान करेंगे।
मकर – अपने रिश्ते की दिक्कतों को सुधारने का प्रयास करें। आज मुलाकात होगी। दिल की बातें करेंगे। किसी की बातों में आकर एक दूसरे पर शक न करें। परेशानी बढ़ सकती है। नए प्रेमी युगल मोबाइल के जरिए टच में रहेंगे। साथ काम करने वालों के बीच रिश्ता मजबूत होगा।
कुंभ – आज प्रेमियों के बीच तनाव दूर होगा। किसी मित्र की पार्टी में मुलाकात हो सकती है। घूमने जा सकते हैं। विवाहित काफी रोमांटिक रहेंगे। दिल की बातें करेंगे। जिन लोगों को मुलाकात नहीं हो पाएगी। वे मोबाइल के माध्यम से बातचीत करेंगे।
मीन – लवर्स आज काफी खुश रहेंगे। काफी दिनों बात जिनकी मुलाकात होगी। वे भावुक रहेंगे। नए प्रेमियों के बीच मुलाकात नहीं हो पाएगी। दंपत्ति घूमने जा सकते हैं। बच्चों के साथ समय बीतेगा। आज का दिन खुशनुमा रहेगा।




