झारखण्ड – मोबाइल फोन गुम हो जाने से नाराज एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को घर में फंदे पर लटका दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। चतरा के सबडिवीजन पुलिस अधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि गुम मोबाइल फोन के विवाद के बाद, उमेश भुइयां ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी डॉली देवी को कमरे में लटका दिया।
read also..गरियाबंद – नेशनल हाईवे 130c पर बड़ा हादसा, हौंडा कार में लगी आग, ड्राइवर की जलने से मौत
यह घटना झारखण्ड के चतरा सदर थाना क्षेत्र के हासबो गांव में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और हत्या के आरोपी उमेश भुइयां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कुमार ने कहा कि दो दिन पहले आरोपी भुइयां अपने ससुराल गया था। उसका मोबाइल गुम हो गया। जब वह अगले दिन अपने घर लौटातो मोबाइल को लेकर पत्नी के साथ झगड़ा हो गया. गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी को फंदे से लटका दिया।
read also..छत्तीसगढ़ – नाबालिग लड़की से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
read also..राजधानी रायपुर में डॉक्टर महिला ठगी की हुई शिकार, उपहार पाने के चक्कर में गवायें पैसे




