हिन्दुओं के बड़े त्यौहार दिवाली से पहले ही सोना-चांदी की चमक बढ़ने लगी है। सर्राफा बाजारों में कल सोना-चांदी दोनों में मामूली तेजी देखने को मिली। आज यानी 4 नवंबर को 24 कैरेट गोल्ड 200 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 51442 के स्तर पर खुला। वहीं चांदी के हाजिर भाव में 803 रुपये की गिरावट आई और रेट 61447 रुपये रहा।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 4 नवंबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार है –
धातु 4 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 3 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम)
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 51442 51242 200
Gold 995 (23 कैरेट) 51236 51037 199
Gold 916 (22 कैरेट) 47121 46938 183
Gold 750 (18 कैरेट) 38582 38432 150
Gold 585 ( 14 कैरेट) 30094 29977 117
Silver 999 61447 Rs/Kg 62250 Rs/Kg -803 Rs/Kg
आपको बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।



