inh24छत्तीसगढ़

1 लाख के इनामी सहित 4 नक्सली गिरफ्तार, इन मामलों में थे शामिल

बीजापुर में सर्चिंग पर निकली गश्त पार्टी ने 1 लाख इनामी समेत 4 नक्सली को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस बल और CRPF ने मुखबीर की सूचना के बाद इलाके में घेराबंदी कर नक्सली को धर दबोचा है।

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार ये नक्सली लंबे समय से नक्सली वारदातों को अंजाम दे रहे थे इसके साथ ही एक नक्सली पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया था। चारों के खिलाफ लूट पाट और हत्या के मामले दर्ज है। फिलहाल पुलिस चारों आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button