छत्तीसगढ़

भाटापारा – कृषि उपज मंडी में धान की बंपर आवक

भाटापारा – कृषि उपज मंडी भाटापारा में धान की बंपर आवक हो रही है। आवक का प्रमुख कारण इस बार फसल का अच्छा होना माना जा रहा है। वर्तमान में पुराने धान के साथ-साथ बड़ी मात्रा में नए धान की आवक भी शुरू हो चुकी है। भाव भी ठीक-ठाक किसानों को मिल रहा है। सामने दीपावली जैसा बड़ा त्यौहार होने की वजह से सभी लोगों को पैसे की जरूरत हो या ना हो। एक कारण आवक के बढ़ने को माना जा रहा है। मंगलवार को कृषि उपज मंडी में धान सहित अन्य जिंसों को मिलाकर कुल 29265 बोरी की आवक रही। मंडी में काम को तेजी से निपटाने के लिए भी वहां कार्यरत मजदूर दिन रात एक किए हुए हैं। इस बार सरकार 1 दिसंबर से धान की खेती शुरू करेंगे इस वजह से भी लोग अपने धान को बेचने के लिए लगातार बाजार में आ रहे हैं। अनाज के व्यापार से जुड़े लोगों का मानना है कि अभी दीपावली तक आवक इसी प्रकार बने रहेगी और अभी आवक में और ज्यादा वृद्धि हो सकती है। भाटापारा कृषि उपज मंडी में आवक बढ़ने का एक कारण यह भी माना जा रहा है कि अन्य मंडियों की तुलना में भाटापारा में किसानों को धान का भाव अच्छा मिल रहा है।
ऐसी रही आवक
महामाया नया 22000 बोरा
महामाया पुराना 550 बोरा
सरना 800 बोरा
मोटा

Related Articles

Back to top button