आज मै अपने प्रदेश के स्वादिष्ट खाना व्यंजन की बात कर रहा हूं । मैं महाराष्ट्रीयन हू पर अपने को छत्तीसगढ़या ज्यादा मानता हू और महसूस भी करता हू । शायद यह मेरा पहला लेख भी होगा जिसमे लोग चाहकर भी आलोचना नहीं कर पाएंगे। आज मैंने इसीलिए अपने प्रदेश छत्तीसगढ़ के व्यंजनों का अपना विषय बनाया । छत्तीसगढ़ बोलते ही आम लोगों का विशेष कर किसानों का गरीब वर्ग का सर्वाधिक प्रिय और स्वास्थय की दृष्टिसे भी हितकर ” बोरे – बासी ” आम है । दिन को जो चावल पानी मे बोरे मतलब डूबाना याने डुबाया जाता है। कई कोई लोग मट्ठा में भी डुबाते है और प्याज के साथ खाते है । वहीं बासी मतलब पुराना याने जिस चावल को रात को डूबाकर दूसरे दिन सवेरे खाया जाता है उसे बासी कहा जाता है । इतना स्वादिष्ट कई लोग इसे दही के साथ भी मिलाकर खाते है । यह इतना प्रभाव शाली रहता है कि गर्मी के दिनों मे यह लू से भी बचाव करता है। छत्तीसगढ़ मे सामान्यतः लोगों का यही मुख्य आहार है । मै अब छत्तीसगढ़ के उन विशेष सब्जियों पर आना चाहूंगा जिससे देश परिचित नहीं है। यह सब्जियां हर मौसम में उपर्युक्त है। सबसे पहले मै छत्तीसगढ़ की उन पाला भाजी से परिचित कराता हूँ। जिनमे प्रमुख है लाल भाजी करमतता भाजी अंबाडी भाजी चेच भाजी यह भाजिया संभवतः छत्तीसगढ़ मे ही पाई जातीं है । एक भाजी और जिसे यहां पहले रहे हुए लोग बहुत मिस करते है और अपने संबंधियों से मंगवाते है । मेरी मौसीयो को काफी पसंद है वो भाजी है खेडा जिसे दही के साथ मिलाकर बनाते है तो स्वाद के क्या कहने । इसी क्रम मे मै उस सब्जी की बात करना चाहता हू वो है डुबकी बड़ी। यह सब्जी भी अपने यहां की स्पेशल डिश कहा जाये तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। मै अपने बाहर के पाठकों को के लिए बता दूं कि रात को ही उडद की दाल भिगा दिया जाता है। फिर सबेरे भिंडी को काटकर फिर कुछ हरी खडी मिर्च को भी काटकर फिर इनको फ्राय करने के बाद दही मट्ठा में उबालकर इसमे जिस दाल को हम पीसे रहते हैं उसकी छोटी छोटी बड़ी बनाकर डालते है । इतनी अप्रतिम सब्जी खाने के बाद लोग काफी समय तक याद रखेंगे। आइये अब मै रखिये बड़ी की सब्जी की बात करूंगा। यह वो सब्जी है जिसे हम इमरजेन्सी सब्जी भी कहतें है। जब घर मे सब्जी न हो तो यह फिर अपना रोल अदा करती हैं। छत्तीसगढ़ मे करीब करीब हर घर मे यह सब्जी पाई जाती है। रखिया जिससे सामान्यतः पेठा बनाया जाता है। इस रखिया को बारीक से कीसकर इसमे उडद दाल जिसे रात को भिगाकर पीसा जाता है । इन दोनों को मिला कर अच्छे से फेंटा जाता है । फिर धूप दिखाकर अच्छे से सुखाया जाता है फिर बडी बनकर तैयार हो जाता है। फिर सामान्यतः आलू के साथ बनाया जाता है । यह डिश भी हमारे खाने की एक विशेषता कहा जाए तो कोई बडी बात नहीं है। मै अब इसे यही विराम देता हूं कल छत्तीसगढ़ के व्यंजन पर आगे लिखूंगा। मेरे लेख मे कहीं कोई त्रुटि मिले तो आप सुधार भी सकते है । अभी यह लेख पूरा नहीं हुआ है मै कल आगे जानकारी लेकर आऊंगा। बस इतना ही । क्रमशः डा . चंद्रकांत रामचन्द्र वाघ
Related Articles
CGNews- समय पर नही मिला 108 वाहन, मरीज के परिजन और नगरवासियों ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा
September 13, 2024
CGNews- जल-जीवन मिशन से हर घर को मिल रहा शुद्ध पेयजल, ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन का जताया आभार
September 13, 2024


