अब सिर्फ 6,999 रु में मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला ये शानदार फ़ोन, जानिए जबरदस्त फीचर्स
स्मार्ट फ़ोन खरीदने की सोच रहे हो तो ये आपके लिए अच्छा मौका है. फ्लिपकार्ट पर बिग दिवाली सेल 29 अक्टूबर से शुरू होकर 4 नवंबर तक चलेगी. सेल में कई तरह के ऑफर्स और डील की पेशकश की जाएगी, जिसमें से स्मार्टफोन्स की बात करें तो यहां से कई फोन पर काफी अच्छा डिस्काउंट दिया जाएगा. फ्लिपकार्ट से मिली जानकारी के मुताबिक Mobile पर ग्राहकों को कई बेस्ट डील दी जाएगी, जिसमें से कुछ की जानकारी पहले ही सामने आ गई है. बात करें हॉन्गकॉन्ग की पॉपुलर कंपनी इनफिनिक्स की तो, इसके बजट फोन इनफिनिक्स स्मार्ट 4 प्लस को सस्ते में उपलब्ध कराया जा रहा है।
फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में फोन को 7,999 रुपये की जगह 6,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा. इसके अलावा ऐक्सिस बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन के ज़रिए 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा. इतना ही नहीं ग्राहकों को फोन पर 6,450 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाएगा. Infinix Smart 4 Plus की सबसे खास बात कम कीमत में 6000mAh की बैटरी है. ग्राहक इस फोन को फोन मिडनाइट ब्लैक, ओशन वेव, स्यान और वॉयलट कलर में खरीद सकते हैं।
इनफिनिक्स के Smart 4 plus में 6.82 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका अस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 है. फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक Helip A25 प्रोसेसर दिया गया है. ये फोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड XOS 6.2 पर काम करता है. इनफिनिक्स का ये स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट करता है. फोन के रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर जैसा फीचर दिया गया है।
इनफिनिक्स स्मार्ट 4 प्लस के कैमरे की बात करें तो इसके रियर में डुअल AI रियर कैमरा है. इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा और दूसरा डेप्थ सेंसर है. फोन में अपर्चर एफ/2.0 एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है. यानी कि इतनी कम कीमत में आपको कुल 3 कैमरे मिल जाएंगे, जो कि दो रियर और सेल्फी कैमरा है. पावर देने के लिए फोन में 6000mAh बैटरी दी गई है, जो कि 10W चार्जिंग के साथ आती है।



