inh24लाइफस्टाइल

Vi का 351 रुपये का धांसू प्लान लॉन्च, मिलेगा 100GB डेटा

रिलायंस जियो और एयरटेल के जवाब में वोडाफोन आइडिया के रिब्रांडेड वर्जन Vi ने भारत में अपना नया धांसू प्रीपेड डेटा प्लान लॉन्च किया है। इस प्रीपेड पैक के तहत यूजर्स को 351 रुपये में 100GB 4G डेटा ऑफर किया जा रहा है। 351 रुपये के इस नए प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की है और इसमें ज्यादातर पैक से अलग उसमें डेटा यूसेज की इस्तेमाल की कोई लिमिट नहीं है। Vi ने कहा है कि उसने छात्रों, वर्क फ्रॉम होम करने वाले कर्मचारियों, गेमर आदि को ध्यान में रखते हुए इस डेटा पैक को लॉन्च किया है।

Vi ने एक बयान जारी कर बताया कि हमारा मकसद है कि मौजूदा समय में डिजिटल ग्राहकों को उनकी जरूरत पूरा करना है। कोरोना वायरस महामारी के आने के बाद ऑनलाइन ऐक्टिविटी बढ़ी है। इनमें वीडियो कॉल से लेकर ऑनलाइन स्कूल और शो या वीडियो देखना शामिल हैं। और अब क्रिकेट सीजन भी आ गया है और हम नहीं चाहते कि हमारे ग्राहक कुछ मिस करें। 56 दिनों के लिए सिर्फ 351 रुपये में 100 GB डेटा, बिना किसी डेली डेटा लिमिट के। हमें भरोसा है कि Vi ग्राहक डेटा खत्म होने की चिंता किए बगैर सबकुछ देख सकते हैं।

बता दें कि हाल ही में लंदन की नेटवर्क ऐनालिटिक कंपनी OpenSignal ने खुलासा किया था कि Vi ने अपलोड स्पीड एक्सपीरियंड अवार्ड में Airtel और Jio को पीछे छोड़ दिया। Vi का स्पीड स्कोर 3.5Mbps जबकि Airtel का 0.7Mbps रहा। इस नए प्लान के साथ Vi ने GIGAnet के लॉन्च का भी ऐलान किया है, जिसमें कंपनी ने दावा किया है कि भारत का सबसे बड़ा 4G नेटवर्क 5G आर्किटेक्चर के बहुत से सिद्धांतों पर विकसित है जो बेहतर नेटवर्क का अनुभव देने में मदद करेंगे।

Vi के इस प्लान से पहले Jio की तरफ से 499 रुपये में 84GB डेटा क्रिकेट पैक लॉन्च किया गया था। इस रिचार्ज प्लान पर Jio की तरफ से यूजर्स को Disney+ Hotstar VIP का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर भी किया जाता है। Jio के इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है। इस प्लान में रोजाना अधिकतम 1.5GB डेटा दिया जाता है। वहीं Airtel की तरफ से 401 रुपये के प्रीपैड रिचार्ज प्लान पर Disney+ Hotstar VIP का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता हैा। साथ ही 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 30GB डेटा ऑफर किया जाता है।

Related Articles

Back to top button