inh24मनोरंजन

केबीसी 12 के कर्मवीर एपिसोड में पद्माश्री फूलबासन बाई यादव और रेणुका शहाणे ने जीते 50 लाख, यह था प्रश्न

कौन बनेगा करोड़पति 12 में शुक्रवार को कर्मवीर एपिसोड में छत्तीसगढ़ की पद्मश्री फूलबासन बाई यादव आई हैं। फूलबासन के साथ एक्ट्रेस रेणुका शहाणे भी आई हैं। बता दें कि फुलबासन अपनी संस्था ‘मां बम्लेश्वरी जनहित समिति’ के जरिए समाज सेवा करती हैं. इस हफ्ते हॉट सीट पर उनके साथ थीं अभिनेत्री रेणुका शहाणे 50 वर्ष की फूलबासन यादव छत्तीसगढ़ की आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ी महिलाओं के विकास के लिए काफी परिश्रम कर रही हैं.

आत्मनिर्भर बनने के लिए फूलबासन का गरीबी से संघर्ष और फिर दूसरों को सशक्त बनाने का योगदान काफी प्रेरणादायक है. अपने स्वयंसेवी समिति के जरिए फूलबासन ने महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए और उनको आर्थिक सुरक्षा दी. फूलबासन और रेणुका ने शो से 50 लाख रुपये जीते।

यह था 50 लाख का सवाल

इनमें से कौन एक पर्यावरणविद थी जिन्हें अपने राज्य हिमाचल प्रदेश में, अवैध खनन के खिलाफ लड़ाई लड़ने और जोरदार आवाज उठाने के लिए जाना जाता है?

A. किंकरी देवी

B. दया बाई

C. मानसी प्रधान

D. चुनी कोटस

इसका सही जवाब था- किंकरी देवी

रेणुका शहाणे ने फूलबासन से इम्प्रेस होकर कहा, ‘इमकी कहानी सुनकर, भले ही मैं पढ़ी-लिखी हूं, मुझे बुरा लगता है, क्योंकि मैं शिक्षित हूं, तो मैं कभी भी समाज के लिए कुछ करने की क्यों नहीं सोचती?’

Related Articles

Back to top button