inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – दंतैल हाथी ने युवक को कुचलकर उतारा मौत के घाट

गरियाबंद जिले में दंतैल हाथी के हमले से एक युवक की मौत हो गई है। मामला पांडुका वन परीक्षेत्र के साकरा गांव का है, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच चुका है, घटना देर शाम की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार खोवालाल अपने एक साथी के साथ बाइक में जा रहे थे इसी दौरान साकरा और पचपेड़ी के बीच नहर के पास अचानक सामने से हाथी को देखकर हड़बड़ा गए, और मोटरसाइकिल से गिर गए, इस दौरान खोवा लाल का साथी भागने में कामयाब हो गया लेकिन वह खुद नहीं भाग पाया, हाथी ने उसको दबोच लिया और कुचल कर मार डाला, घटना की जानकारी मिलते ही पांडुका पुलिस और वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया।

डीएफओ मयंक अग्रवाल ने बताया कि हाथी दो दिन पहले ही महासमुंद से गरियाबंद जिले में प्रवेश किया है, यह अकेला हाथी है, और काफी गुस्सैल स्वभाव का है, हाथी को कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है लोगों को भी उससे दूर रहने की राय दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button