छत्तीसगढ़

परोपकार से प्राप्त पुण्य सैकड़ों यज्ञ से बढ़कर है – राजेश्री महन्त

पलारी – सनातन धर्म के अनुसार समस्त प्राणी जगत में चार लाख चौरासी हजार योनि माना गया है। जीव एक-एक करके इन सभी योनि में जाकर भटकता रहता है जब परमात्मा की असीम कृपा होती है तब उसे मनुष्य का तन प्राप्त होता है इसे प्राप्त कर यदि आप परोपकार के कार्य नहीं कर पाए तो समझ लेना आपका यह जीवन व्यर्थ ही चला गया यह बातें महामंडलेश्वर के पद से विभूषित राजेश्री डॉक्टर महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज अध्यक्ष राज्य गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़ शासन ने गौशाला निरीक्षण के दौरान अभिव्यक्त किया उन्होंने कहा कि आप मनुष्य योनि को छोड़ कर के किसी भी अन्य योनि में शरीर धारण करने के पश्चात चाह करके भी कोई परोपकार का कार्य कर नहीं पाएंगे, इसके लिए परमात्मा ने केवल मनुष्य योनि को ही सक्षम बनाया है इसलिए इसका सदुपयोग करें परोपकार से हमारा आशय केवल मनुष्य मात्र का कल्याण करना नहीं अपितु संपूर्ण प्राणी जगत का उपकार करना है याद रखना परोपकार से प्राप्त किया गया पुण्य सैकड़ों यज्ञ से बढ़कर के हैं।

उन्होंने कहा कि गौ माता तो विश्व की माता है यह समस्त प्राणी जगत की जननी है इसे पशु या जानवर मानने की भूल कभी मत करना यदि इनका उपकार ना कर सको तो कोई बात नहीं परंतु अपकार या अपमान मत करना। गौ माता पृथ्वी लोक पर शरीर धारण करके विचरण करती हुई साक्षात माता भगवती का ही स्वरूप है। संसार में किसी भी देवी देवता की पूजा अर्चना से आपको उनकी पूजा का फल प्राप्त होगा लेकिन गौ माता की सेवा करने से संपूर्ण देवी देवताओं की सेवा करने का पुण्य प्राप्त होगा शास्त्रों में लिखा है परोपकाराय दुहन्ति गावः परोपकारार्थमिदं शरीरंम् ,अर्थात गौ माता भी परोपकार के लिए ही दूध देती हैं, यह शरीर परोपकार के लिए ही बना है।

राजेश्री महन्त ने जांजगीर एवं कोरबा जिले मैं अपना दौरा कार्य पूर्ण किया जिसमें विश्राम गृह जांजगीर एवं कोरबा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विशिष्ट जनों एवं अधिकारियों से मुलाकात कर चर्चा में शामिल हुए तथा कोरबा जिले में क्रमशः श्री अग्रसेन गौ सेवा समिति कनवेरी, विकासखंड कटघोरा, जय मां भवानी गौशाला समिति कुदुरमल तथा मां भवानी गौ सेवाश्रम समिति ग्राम कोहड़िया का निरीक्षण किया यहां उन्होंने गौ माताओं की रखरखाव, देखभाल, उनके स्वास्थ्य के लिए डॉक्टरों की उपस्थिति, चारागाह आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की लायंस क्लब कोरबा की ओर से उनका स्वागत सम्मान किया गया, इस दौरान वे ग्राम कोहड़िया के मां भवानी मंदिर में देवी एवं ज्योति कलश दर्शन के लिए भी उपस्थित हुए कार्यक्रम में विशेष रूप से कोरबा नगर निगम के महापौर राज किशोर राय, जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के अध्यक्ष सपना चौहान,एल्डरमैन गीता गवेल, एल्डरमैन एस. एल. मूर्ति ,श्रीमती संतोषी चौहान, श्याम सुंदर सोनी, अयोध्या प्रसाद त्रिवेदी, देवेंद्र पांडे, कमलेश सिंह, गिरधारी यादव, सुखराम दास, राजेश सिंह, गुलाब कौशिक, संतोष राठौर, सूरज त्रिवेदी, मानक राम साहू पूर्व पार्षद, राजकुमार अग्रवाल, रामावतार अग्रवाल, तारा त्रिवेदी, शिवचरण तिवारी, जांजगीर से पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक डॉक्टर पटेल, कोरबा जिला से उपसंचालक डॉ एस पी सिंह, डॉ अग्रवाल, पुलिस प्रशासन एवं पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button