छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – 18 लाख के पांच इनामी नक्सलियों को पुलिस ने किया ढेर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले उप संभाग धनोरा के अंतर्गत ग्यारहपाती थाने के कोसमी के जंगलों में नक्सलियों के कैंप होने की होने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके आधार बीती रात महाराष्ट्र पुलिस के C. 60 के जवान सर्चिंग पर निकले। घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस जवान पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। सुरक्षाबलों के जवानो ने भी मोर्चा संभालते हुए पोजीशन लेकर जवाबी कार्रवाई की एवं पांच नक्सली जिनमें 4 महिला और एक पुरुष शामिल थे मौके पर ही ढेर कर दिया।

read also..ब्रेकिंग – राजभवन ने राज्य सरकार को वापस लौटा दी विशेष सत्र की फाइल

इन नक्सलियों के ऊपर महाराष्ट्र सरकार की ओर से 18 लाख रुपए के नाम घोषित किए गए थे। जिले के पुलिस कप्तान अंकित गोयल ने मारे गए नक्सलियों के संबंध जानकारी देते हुए बतलाया कि, मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त हो गई है जिनकी पहचान महिला नक्सली समिता, कुमली, सुमन एवं चंदा के रूप में हुई इन चारों के ऊपर हत्या लूट मुठभेड़ जैसे जघन्य अपराध में शामिल के अपराध दर्ज हैं। तथा सभी के ऊपर चार चार लाख के नाम घोषित था । वहीं मारे गए पुरुष नक्सली निलेश भी हत्या लूट मुठभेड़ जैसे वारदात में शामिल था, इसके ऊपर भी दो लाख का इनाम घोषित था। घटनास्थल पर भारी मात्रा में बंदूक कारतूस एवं नक्सली साहित्य जप्त किया गया मुठभेड़ के बाद भागे गए नक्सलियों की छत्तीसगढ़ के सीमा की तरफ जाने की संभावना को देखते हुए छत्तीसगढ़ को भी अलर्ट किया गया है। वहीं महाराष्ट्र पुलिस भी अपनी सर्चिंग लगातार जारी रखी है।

read also..ब्रेकिंग – शाम 6 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Related Articles

Back to top button