कोविड-19 का कहर पूरी दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है। मगर, कोरोना काल में डॉक्टर्स भगवान के रूप में लगातार मरीजों की सेवा करने में लगे हैं। इस कोरोना काल में कई ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं, जिसे देखने के बाद लोगों का हौसला मिलता है। कुछ ऐसा ही इस वीडियो में देखने को मिल रहा है जिसमें डॉक्टर अस्पताल में ही ऋतिक रोशन के गाने घुंघरू पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद ऋतिक भी डॉक्टर की तारीफ करने से स्वयं को रोक नहीं सके।
असल में, कुछ दिन पहले ही ऋतिक रोशन ने डॉक्टर के इस डांस का वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से री-ट्वीट किया है। उन्होंने असम के इस डॉक्टर की खूब तारीफ की है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि, कैसे कोरोना पॉजिटिव मरीजों को खुश करने के लिए डॉक्टर ऋतिक के गाने पर शानदार डांस कर रहे हैं। आपको बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो में सिलचर मेडिकल कॉलेज के सर्जन डॉक्टर अनूप सेनापति पीपीई किट में ही फिल्म ‘वॉर’ के गाने ‘घुंघरू टूट गए’ पर धमाकेदार डांस कर रहे हैं।
वीडियो को शेयर करते हुए ऋतिक ने लिखा कि, “डॉ. अनूप से कह दीजिए कि मैं किसी दिन असम में उनके किए गए डांस को सिखूंगा और उन्हीं की तरह डांस करूंगा।” लोग इस पोस्ट पर खूब कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो को सबसे पहले डॉ. अनूप के फ्रेंड डॉ सैयद फैजान अहमद ने शेयर किया था।
इस वीडियो को अपने ट्विटर से शेयर करते हुए डॉ. सैयद फैजान ने लिखा था कि, ‘मेरे साथ कोरोना काल में ड्यूटी करने वाले मेरे साथी डॉक्टर अरूप सेनापति से मिलिए, जो सिलचर मेडिकल कॉलेज असम में एक ENT सर्जन हैं।’ यही ही नहीं वीडियो के कैप्शन में उन्होंने इस ये बताया कि, वो कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए इस प्रकार का डांस कर रहे हैं।




