‘द कपिल शर्मा शो’ में आ रहें हैं हुमा क़ुरैशी और साकिब, जानिये कैसा होगा इस बार का जलवा
मुंबई: सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला ‘द कपिल शर्मा शो’ में हर बार नए सीलेब्रिटीज़ शो को और भी मज़ेदार बनाने के लिए आते है। इस बार शो में एक्टर साकिब सलीम और हुमा क़ुरैशी नज़र आने वाले है। दोनों भाई बहन एक साथ शो में अपने बचपन की कुछ यादें साझा करने वाले है।
इस बात की शुरुआत तब होती है जब कपिल शर्मा ने उन दोनों से ये पुछा की बचपन में ऐसा होता था जब बड़े बच्चे के कपड़े छोटे हो जाते थे तो वो कपड़े छोटे बच्चे को दे दिए जाते थे। तो क्या आपके साथ भी ऐसा होता है ? इस पर साकिब का जवाब आता है और वो कहते है की- मुझे हुमा के फ्रॉक पहनाए जाते थे। और फिर मुझे ये सब पहनाकर शादियों में ले जाया जाता था। जिसके बाद हुमा कहती है- मेरे पास फोटोज है जिसमें साकिब ने मेरा लेहेंगा पहना हुआ है। वर्कफ्रंट की बात करे तो साकिब सलीम जल्द ही रणवीर सिंह की फिल्म 83 में नज़र आने वाले है।
इससे पहले वो मेरे डैड की मारुती, हवा हवाई, रेस 3, दिल जंगली और ढिशूम जसी फिल्में कर चुके है। वहीँ एक्ट्रेस हम कुरैशी जॉली एलएलबी 2, गैंग्स ऑफ़ वास्सेपुर, बदलापुर और पार्टीशन 1947 में नज़र आ चुकी है। इसके अलावा हुमा कुरैशी की फिल्म बेल बॉटम जल्द ही रिलीज़ होने वाली है।




