inh24खेल जगत

DCVSRR – दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स का होगा जोरदार मुकाबला, जानिए क्या है आज खास और संभावित प्लेयिंग इलेवन

बुधवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का जोरदार मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से होना है। राजस्थान रॉयल्स इस मैच में पिछली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। बता दें कि दोनों टीमें ने नौ अक्टूबर को शारजाह में मैच खेला था जहां दिल्ली ने 46 रनों से मुकाबला जीता था, उस दिन के राजस्थान की टीम और आज के राजस्थान की टीम में अंतर है।

Read Also – सिर्फ 4000 में आता है Nokia का ये फ़ोन, जबरदस्त भी हैं इसके फीचर्स, जाने डिटेल्स

गौरतलब है कि बेन स्टोक्स ने इस सीजन के अधिकतर मैच नहीं खेले हैं उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछला मैच खेला था जिसमें सफल नहीं रहे थे। स्टोक्स को टीम प्रबंधन ने सलामी बल्लेबाजी करने उतारा था, लेकिन यह दिग्गज सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो गया था। बेन ने गेंदबाजी में भी सिर्फ एक ही ओवर फेंकाऔर सात रन दिए थे. स्टोक्स उस समय क्वारंटीन से लौटे थे और एक दिन अभ्यास के बाद ही मैदान पर उतर गए थे. इसलिए फॉर्म में आना उनके लिए मुश्किल रहा होगा. अब उन्होंने दो दिन अभ्यास कर लिया तो लय हासिल कर ली होगी और ऐसे में यह हरफनमौला खिलाड़ी हर लिहाज से दिल्ली के लिए बड़ा खतरा है।

Read Also –स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पाए गए कोरोना पॉजिटिव

स्टोक्स इस मैच में पारी की शुरुआत करेंगे या नहीं यह देखना होगा, लेकिन राजस्थान के लिए बेहतर होगा कि वो स्टोक्स को मध्य क्रम में खेलाए, क्योंकि मध्य क्रम या निचले क्रम में टीम के पास कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं है जो शीर्ष क्रम के विफल होने के बाद टीम को संभाल सके. वहीं संजू सैमसन का लगातार गिरता ग्राफ भी टीम के लिए चिंता है. शुरुआती मैचों में तूफानी पारियां खेलने वाले संजू शांत हो गए हैं. जोस बटलर और स्टीव स्मिथ दो और ऐसे बल्लेबाज हैं जो राजस्थान की किस्मत बदल सकते हैं.

Read Also –HBDGautamgambhir – उनके जन्मदिन पर जानिए ये खास बातें जो बनाती हैं गौतम गंभीर को सफल क्रिकेट खिलाडी

पिछले मैच में राहुल तेवतिया और रियान पराग ने हैदराबाद के मुंह से जीत छीन ली थी. इसलिए इन दोनों का आत्मविश्वास भी ऊपर ही होगा, लेकिन निरंतरता बनाए रखना तेवतिया के लिए भी चुनौती है और पराग के लिए भी. पंजाब के बाद मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद तेवतिया की फॉर्म में गैप आ गया था जो हैदराबाद के खिलाफ मैच में टूटा. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर को स्टोक्स का सहयोग मिलेगा तो यह इंग्लिश जोड़ी दिल्ली के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को रोकने का दम रखती है.

Read Also – शेन वाटसन और रायडू का शानदार प्रदर्शन, चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रन से हराया

दिल्ली को इस मैच में ऋषभ पंत की कमी खल सकती है जो लगभग एक सप्ताह के लिए टीम से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह आए एलेक्स कैरी तेजी से रन तो बना सकते हैं, लेकिन पंत का अंदाज जुदा है और जिस तरह से पंत बल्लेबाजी करते हैं उनका कोई सानी नहीं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम को पंत की कमी साफ खली थी और टीम उतना स्कोर नहीं बना पाई थी जितना उसे बनाना चाहिए था. हां पिछले मैच में दिल्ली के लिए अच्छी बात यह रही थी कि शिखर धवन की फॉर्म लौट आई थी. वह 69 रन बनाकर नाबाद लौटे थे.

Read Also – बचना है अगर कोरोना से तो करें इन चीजों प्रयोग जरूर, छू भी नही पायेगा कोरोना वायरस

गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ, कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला भी चल रहा है निचले क्रम में मार्कस स्टोयनिस टीम के लिए बड़े खिलाड़ी साबित हुए हैं. उनके साथ शिमरन हेटमायेर हैं. गेंदबाजी में भी कैगिसो रबादा, एनरिक नॉर्खिया और स्टोयनिस ने दमदार प्रदर्शन किया है. स्पिन में रविचंद्रन अश्विन की चालाक गेंदबाजी राजस्थान के लिए बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है।

Read Also – E Aadhar Card Download Online – खो गया है कार्ड तो कैसे करें अपना आधार कार्ड डाउनलोड जाने यहां

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत, शिमरोन हेटमेयर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, बेन स्टोक्स, एनरिक नार्जे.

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ, महिपाल लोमरोर, राहुल तेवतिया, टॉम कुरेन, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, कार्तिक त्यागी, अंकित राजपूत.

पोस्ट ऑफिस में निकली 10वीं पास के लिए बम्पर भर्ती, 634 पदों पर होगी नियुक्ति, जाने कैसे करें आवेदन

व्यापम भर्ती 2020 : 2202 पद, ग्रुप 3 और ग्रुप 5 के विभिन्न पदों के लिए निकली वैकेंसी, जल्द करे आवेदन

10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, भारत सरकार ने इस जगह निकाली बम्पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Related Articles

Back to top button