13 अक्टूबर को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने के भाव में 122 रुपये की गिरावट आई है। 10 ग्राम सोना आज 122 रुपये सस्ता होकर 51,034 रुपये पर खुला लेकिन शाम तक ये 51,147 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, चांदी में 1,000 रुपये की गिरावट दर्ज की।
चांदी का हाजिर भाव 62,628 रुपये पर खुला और शाम को 62,188 रुपये पर बंद हुआ।इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 13 अक्टूबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…
13 अक्टूबर का फाइनल रेट (रुपये/10 ग्राम) 13 अक्टूबर का सुबह का रेट (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 51147 51034
Gold 995 (23 कैरेट) 50942 50830
Gold 916 (22 कैरेट) 46851 46747
Gold 750 (18 कैरेट) 38360 38276
Gold 585 ( 14 कैरेट) 29921 29926
Silver 999 62188 Rs/Kg 62628 Rs/Kg
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना हुआ सस्ता
कमजोर वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 133 रुपये की गिरावट के साथ 51,989 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। तीन सत्रों की तेजी के बाद यह गिरावट आई है। इससे पूर्व के कारोबारी सत्र में सोना 52,122 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी 875 रुपये गिर कर 63,860 रुपये प्रति किलोग्राम पर टिकी। पिछले दिन बंद भाव 64,735 रुपये था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,919 डॉलर प्रति औंस पर नरम था और चांदी 24.89 डॉलर प्रति औंस पर लगभग पिछले स्तर पर बनी हुई थी। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर में सुधार और अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद में शेयर बाजार की मजबूती से सोने पर दबाव बना रहा।
धातु 13 अक्टूबर का फाइनल रेट (रुपये/10 ग्राम) 12 अक्टूबर का फाइनल रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 51034 51156 -122
Gold 995 (23 कैरेट) 50830 50951 -121
Gold 916 (22 कैरेट) 46747 46859 -112
Gold 750 (18 कैरेट) 38276 38367 -91
Gold 585 ( 14 कैरेट) 29855 29926 -71
Silver 999 62628 Rs/Kg 63628 Rs/Kg -1000
यह भी पढ़ें: मोदी सरकार सरकारी कर्मचारियों को देगी स्पेशल फेस्टिवल एडवांस, 10000 रुपये के साथ मिलेंगे ये फायदे
IBJA रेट देशभर में सर्वमान्य
गौरतलब है कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।



