मनोरंजन

मैं जिंदा हूं तब तक मैं तुम सभी को एक्सपोज करती रहूंगी- आखिर गुस्से से क्यों बोली कंगना रनौत

बड़े सितारे न केवल महिलाओं पर आपत्ति जताते हैं बल्कि युवा लड़कियों का शोषण भी करते हैं। वह सुशांत सिंह राजपूत जैसे युवा सितारों को उभरने नहीं देते

अदाकारा कंगना रनौत अक्सर अपने किसी-ना-किसी विवादित बयान के चलते हमेशा ही सुर्खियों का केंद्र बनी रहती हैं। कंगना अपनी बात का रखने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह मामले में बॉलीवुड के खिलाफ सबसे पहली आवाज कंगना रनौत ने ही उठाई थी, जो की अभी तक धमने का नाम नहीं ले रही। एक बार फिर से कंगना रनौत बॉलीवुड पर अपनी बातों से तीखा वार करती हुईं नजर आ रही हैं।

बता दें कि कंगना रनौत ने हाल ही में एक ट्वीट कर बॉलीवुड को नेपोटिज्म और जिहाद का गटर बताया है। कंगना् ने पहले ट्वीट में लिखा- ‘ बॉलीवुड जो ड्रग्स, शोषण, नेपोटिज्म और जिहाद का गटर है। इसे साफ करने के बजाए, बॉलीवुड स्ट्राइक्स बैक जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। मैं तो कहती हूं कि मुझ पर भी केस कर दो, जब तक मैं जिंदा हूं तब तक मैं तुम सभी को एक्सपोज करती रहूंगी.’

एक दूसरे ट्वीट में ट्वीट में कंगना ने लिखते हुए कहा- ‘बड़े सितारे न केवल महिलाओं पर आपत्ति जताते हैं बल्कि युवा लड़कियों का शोषण भी करते हैं। वह सुशांत सिंह राजपूत जैसे युवा सितारों को उभरने नहीं देते हैं। वह 50 साल की उम्र में स्कूल किड्स का किरदार निभाना चाहते हैं, अगर उनके सामने कुछ गलत भी हो रहा हो तो भी वो किसी के लिए स्टैंड नहीं लेते हैं.’ लेकिन बॉलीवुड पर कंगना का वार लगता है शायद उनके लिए कोई और बड़ी मुसिबत का कारण बन जाए।

Related Articles

Back to top button