inh24देश विदेश

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पाए गए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

कोरोना महामारी को लेकर दूसरे अन्य राज्यों की तरह हिमाचल प्रदेश भी हैं. राज्य में हर दिन कोरोना के मामले कम होने की अपेक्षा बढ़ते ही जा रहे हैं. कोरोना को लेकर खबर हिमाचल प्रदेश से हैं. राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कोरोना पॉजिट‍िव पाए गए हैं. वह बीते दिनों कोरोना संक्रमित बीजेपी विधायक के प्राथमिक संपर्क में आए थे. जिसके बाद उन्होंने सोमवार को अपना कोरोना की जांच करवाई. जिसमें उनका रिपोर्ट पॉजिटिव आया हैं. कोरोना संक्रमिति पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी हैं।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि – कुछ दिन पहले किसी कोरोना पॉज़िटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आने के कारण मैं बीते एक सप्ताह से अपने आवास पर क्वारंटीन था,गत दो दिनों से कोरोना के कुछ लक्षण आने के कारण आज कोरोना टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट अभी पॉज़िटिव आई है. चिकित्सकों की सलाह पर अपने सरकारी आवास में ही आइसोलेट हूं.

Related Articles

Back to top button