inh24छत्तीसगढ़

रायपुर ब्रेकिंग – तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, 5 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

राजधानी रायपुर के आरंग व खरोरा के बीच स्थित भैंसा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने रायपुर पुलिस की गाडी को टक्कर मारी है। आपको बता दे कि आरंग शराब दुकान (गुल्लू) लूटकांड की जांच में लगे सायबर सेल के 5 पुलिसकर्मी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए है जिसके बाद पांचों गंभीर घायल जवानों को रायपुर के पचपेड़ी नाक स्थित रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से ही ट्रक चालक फरार है। खरोरा थाना पुलिस टीम ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button