मनोरंजन

HBD Amitabh Bachchan – साल में दो बार इसलिए मनाते हैं बिग बी अपना जन्मदिन, जानिये उनके जन्मदिन पर दिलचस्प किस्से

उनका दूसरा जन्मदिन यानी 2 अगस्त को हुआ

महानायक अमिताभ बच्चन आज ऐसे चरम पर हैं जहां हर कोई उनका कायल है। अमिताभ बच्चन निजी जीवन से लेकर उनकी फिल्में शायद ही किसी को नहीं पसंद होंगी. बॉलीवुड के बिग बी आज अपना 78 वां जन्मदिन मना रहे हैं। हर बार की तरह कोरोना संक्रमण काल में अमिताभ बच्चन के बंगले के बाहर फैंस की जबरदस्त भीड़ की उम्मीद कम है। बता दें कि उनके फैंस उनके जन्मदिन पर सुबह से ही उनके घर के इकठ्ठा होना शुरू कर देते हैं।

आज हम आपको उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं. आपको बता दें अमिताभ साल में दो बार अपना जन्मदिन मनाते हैं। अमिताभ बच्चन के ये दो जन्मदिन किसी उत्सव के लिए नहीं बल्कि एक खास वजह से मनाए जाते हैं।

आज के दिन यानी 11 अक्टूबर के दिन को अमिताभ बच्चन का जन्म हुआ था. वहीं उनका दूसरा जन्मदिन यानी 2 अगस्त को हुआ था. दरअसल, 1982 में फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान एक हादसा हुआ था. एक एक्शन सीन था जो अमिताभ के डुप्लीकेट पर फिल्माया जाना था लेकिन इस सीन को अमिताभ ने खुद करने का फैसला किया।

सेट पर हुआ हादसा

कुली के सेट पर एक सीन में उन्हें टेबल पर गिर कर जमीन पर लुढ़कना था. जैसे ही वो टेबल से नीचे गिर रहे थे, वैसे ही टेबल का कोना उनकी पेट में जा लगा जिससे उनकी तिल्ली फट गई. इसके बाद तिल्ली फट जाने से अमिताभ के शरीर से अचानक खूब खून बहने लगा. अमिताभ दर्द से कराह रहे थे और उनके आस-पास के लोग किसी तरह उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहे थे।

भर्ती हुए अमिताभ बच्चन

तत्काल उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. यहां पर सर्जरी के जरिए उनके शरीर से जख्मी तिल्ली को निकाल दिया गया. उसके बाद भी अमिताभ की हालत नाजुक बनी रही. बताया जाता है कि अमिताभ कुछ मिनटों के लिए जैसे पूरी तरह मृत ही हो गए थे डॉक्टर्स ने अमिताभ के हृदय में एड्रेनलिन इंजेक्शन दिया और देखते ही देखते अमिताभ बच्चन होश में आ गए। इस हादसे के बाद तो इसे अमिताभ का दूसरा जन्म ही मान लिया गया. आज भी करीबी लोग अमिताभ को 2 अगस्त पर जन्मदिन की बधाई देते हैं.

Related Articles

Back to top button