राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2020 (IPL 2020) के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 10 गेंद में दो चौके और एक छक्का की मदद से 19, शिखर धवन ने चार गेंद में एक चौका की मदद से पांच, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 18 गेंद में चार चौके की मदद से 22, विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत ने नौ गेंद में पांच, मार्कस स्टोइनिस ने 21 गेंद में तीन छक्के और एक चौका की मदद से 39, हर्षल पटेल ने 15 गेंद में एक चौका की मदद से 16, अक्षर पटेल ने आठ गेंद में दो चौके और एक छक्का की मदद से 17, कगिसो रबादा ने तीन गेंद में नाबाद दो और रविचंद्रन अश्विन ने एक गेंद में नाबाद शून्य रन की पारी खेली।
मैच में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अपने चार ओवरों के स्पेल में महज 24 रन देकर तीन विकेट हासिल किया। जोफ्रा आर्चर के अलावा टीम के लिए कार्तिक त्यागी, राहुल तेवतिया और एंड्रयू टाई ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की। राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों ने आज दिल्ली के दो बल्लेबाजों कप्तान श्रेयस अय्यर और विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत को रन आउट कर पवेलियन भेज दिया।




