inh24छत्तीसगढ़

दुष्कर्म मामला – डॉ आदिले ने लगाई अग्रिम जमानत की याचिका, इस दिन होगी सुनवाई

पूर्व डीएमई डॉ. आदिले ने अपने ऊपर दर्ज दुष्कर्म के मामले में हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर किया है। गुरुवार को हाईकोर्ट के सिंगल बेंच ने सुनवाई के बाद आदिले से संबंधित केस डायरी को तलब किया है। वहीं मामले में अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी।

गौरतलब है कि पूर्व डीएमई डॉ. आदिले पर पिछले दिनों एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता के अनुसार घटना 2018 में पंडरी इलाके के अंतर्गत आने वाले अशोका सोसायटी में घटित हुई थी। मामले को लेकर महिला थाने में डॉक्टर आदिले के खिलाफ पीड़िता ने शून्य पर एफआइआर भी दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर आदिले पर शासन ने कार्रवाई करते हुए उन्हें डीएमई के पद से भी हटा दिया था। लेकिन अब अपने खिलाफ दर्ज मामले में डॉक्टर आदिले ने हाईकोर्ट की शरण ली है।

उन्होंने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट जस्टिस अरविंद सिंह चन्देल की सिंगल बेंच ने शासन से केस डायरी तलब की है। मामले पर अब अगली सुनवाई 16 अक्टुबर को होगी।

Related Articles

Back to top button