inh24देश विदेश

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का हुआ निधन, सीएम बघेल ने ट्वीट कर जताया शोक

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे 74 साल के थे। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। बता दें कि रामविलास पासवान भारतीय दलित राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वे लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में केन्द्रीय मंत्री भी हैं।

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर शोक जताया। और कहा- राष्ट्रीय राजनीति, ख़ासकर बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी के निधन का समाचार दुःखद है।मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं @चिरागपासवन जी सहित समस्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।

Related Articles

Back to top button