छत्तीसगढ़मनोरंजन

Bigg Boss 14 में आ रहें हैं पवित्रा पुनिया के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड, इनकी भी हो रही घर में एंट्री

पवित्रा के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड प्रतीक सहजपाल भी 16 अक्टूबर को शो में एंट्री लेने वाले हैं

‘बिग बॉस 14’ में इस समय तीन सीनियर्स सभी फ्रेशयर्स पर औरों पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। इस बार के कंटेस्टेंट की लिस्ट में पवित्रा पुनिया भी शामिल हुई हैं। बताया जा रहा है कि पवित्रा के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड प्रतीक सहजपाल भी 16 अक्टूबर को शो में एंट्री लेने वाले हैं। खबरों के मुताबिक, नैना सिंह, शारदुल पंडित, सपना सप्पू, प्रतीक सहजपाल और रश्मि गुप्ता को मुंबई के एक होटल में क्वारंटाइन किया हुआ है। यह सभी अगले वीकेंड के वार में एक सीक्रेट रूम में एंट्री लेंगे।

Read Also – डांसर सपना चौधरी के घर आया नन्हा मेहमान, दिया बेटे को जन्म

बता दें कि दो हफ्ते बाद गौतम गुलाटी की भी सीनियर के रूप में बिग बॉस में एंट्री हो सकती है। इसकी जानकारी गौतम ने खुद ट्वीट कर दी थी। उन्होंने लिखा था, “दुखद कि मैं बिग बॉस में पिछले हफ्ते शामिल नहीं हो पाया, क्योंकि शूटिंग शिड्यूल मेरा काफी व्यस्त था। पर अब सोच रहा हूं कि इन सबको जाने दो फिर मारता हूं एंट्री जल्दी, अकेला, क्यों बिग बॉस?”

Read Also – पूनम पांडे ने शेयर किया फिर अपना न्यूड अंदाज, बताया खुद को सेक्स बम

गौरतलब है कि इस बार ‘बिग बॉस 14’ की कंटेस्टेंट पवित्रा पुनिया काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल, वह अपने रिलेशनशिप्स को लेकर चर्चा का पात्र बनी हुई हैं। पवित्रा पुनिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ही समय में वह दो ब्वॉयफ्रेंड होने की बात को स्वीकारती नजर आ रही हैं। इसके पहले पवित्रा के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड पारस छाबड़ा ने दावा किया था कि पवित्रा पहले से ही शादीशुदा थीं और जब वह रिश्ते में थे, तो उनसे यह बात छिपाई गई थी।

Related Articles

Back to top button