inh24छत्तीसगढ़

रायपुर रेलवे स्टेशन में मिली महिला की लाश, 2 नंबर प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप

रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर एक महिला की लाश मिली

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब 2 नंबर प्लेटफार्म पर एक महिला की ​लाश संदिग्ध हालत ​में पाई गई। लाश की हालत को देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत मालगाड़ी से टकराकर हुई है। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव का मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read Also – सिनेमाघरों के खुलने के लिए गाइडलाइंस जारी, 50% टिकट ब्रिक्री के साथ ये होंगे बदलाव

प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर एक महिला की लाश मिली है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जिस स्थिति में महिला की लाश बरामद हुई है उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि महिला की मौत मालगाड़ी से टकराकर हुई है पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button