आप एलपीजी गैस बुकिंग कराते ही होंगे तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की है। जैसा कि आप इस बात से बखुबी अवगत होंगे कि पिछले 5 महीने से घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी मिलनी या तो बंद हो गई है या नाम मात्र ही आ रही है।
Read Also – सिर्फ 250 रु में खुलवाएं सुकन्या समृद्धि योजना में खाता, इतने साल बाद मिलेगा 64 लाख रुपये
इन दिनों ये चर्चा आम है कि मोदी सरकार घरेलू गैस पर सब्सिडी खत्म कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, मई 2020 से ही घरेलू एलपीजी गैस पर मिलने वाली सब्सिडी आपके बैंक खाते में नहीं आ रही है। लेकिन क्या आप जानते है कि इस सब्सिडी को खत्म करने का फैसला क्यों लिया गया है। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों नही आ
जानिए क्यों खाते में नहीं आ रहा है सब्सिडी का पैसा
बता दें दरअसल घरेलू गैस के दाम इतने कम हो गए हैं कि इस साल मई, जून, जुलाई, अगस्त और अब सितंबर में भी ग्राहकों को सब्सिडी नहीं मिली। वहीं हालांकि कुछ उपभोक्ताओं के खातों में 27 रुपये नाम मात्र की सब्सिडी पिछले महीने मिली है। सरकार द्वारा सब्सिडी में लगातार की गई कटौती से इस साल मई से ही सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत एक हो गई है।
Read Also – बैंक में हेड कैशियर के केबिन से 12 साल का बच्चा 20 लाख लेकर फरार, सीसीटीवी में हुवा कैद
सरकार सब्सिडी के रूप में सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में अंतर को देती है। जब दोनों की कीमत लगभग एक है तो सब्सिडी भी शून्य हो गई है। यानी अगर बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत बढ़ती है तो सब्सिडी भी मिलनी शुरू हो जाएगी।
सब्सिडी खाते में आई या नहीं, ऐसे करें चेक
सबसे पहले Mylpg.in वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर तीन एलपीजी सिलेंडर कंपनियों का टैब (तस्वीर के साथ) होगा। अपनी कंपनी (जिसका सिलेंडर लेते हैं) का सेलेक्शन करना होगा। इंडेन गैस का सिलेंडर लेते हैं तो इसके टैब पर क्लिक करें। सब्सिडी आई या नहीं इसे चेक करने के लिए एक नया इंटरफेस खुलेगा।




