inh24छत्तीसगढ़

सीएम बघेल ने मंत्री अनिला भेंडिया के पति एवं पूर्व आईजी रविंद्र भेंडिया के निधन पर किया शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के महिला एवं बाल विकास मंत्री भेंडिया के पति एवं पूर्व आईजी रविंद्र भेंडिया के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सहयोगी मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया के पति और पूर्व आईजी ‌रविंद्र भेंडिया जी के निधन का ‌दुखद‌ समाचार मिला। वे एक‌ साहसी पुलिस अधिकारी और सक्रिय सामाज‌सेवी थे। ईश्वर दुख की इस घड़ी में परिवार को‌ संबल प्रदान करें। ओम शांति

Related Articles

Back to top button